गुजरात के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा जिसकी हो रही हर जगह चर्चा

Published On

अहमदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पावन प्रेरणा से किसी भी खुशी के मौके पर मानवता भलाई करके खुशी मनाते हैं। इसी कड़ी में अहमदाबाद के सुशील इन्सां को जब अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अति जरूरतमंद मरीज को खून की कमी पड़ने की खबर का पता चला तो सुशील इन्सां तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पहुँचकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करके अपने गुरुजी का अवतार दिवस मनाया। इस मौके पर मरीज के परिजनों ने सुशील इन्सां का सहृदय धन्यवाद किया। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए लाखों डेरा सच्चा सौदा अनुयायी विश्व भर में मानवता भलाई के सैंकड़ों कार्य कर इंसानियत का परचम लहरा रहे हैं। Blood Donation

यह भी पढ़ें:– गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

About The Author

Related Posts