पूज्य गुरू जी की शिक्षा पर अमल करते हुए लगवाया वाटर कूलर

Published On

बहादुरगढ़ (प्रेम काठपालिया)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा किए गए वचन भूखे को अन्न प्यासे को पानी… पर अमल करते हुए ब्लॉक की अनथक सेवादार सुजान बहन कमला इन्सां के परिवार द्वारा शहर की सब्जी मंडी के पास झज्जर रोड चौक पर बने माता चौगान मंदिर के परिसर में वाटर कूलर लगवाया गया। यूं तो शहर में कई वाटर कूलर लगे हैं परंतु डेरा सच्चा सौदा के बैनर तले लगाया गया शहर में पहला वाटर कूलर हैं।

बता दें कि मार्च में कमला पत्नी रामनिवास के 33 वर्षीय पुत्र मनीष का देहांत हो गया था। जिसकी याद में इस परिवार ने यह वाटर कूलर लगवाया। चौगान माता मंदिर के प्रबंधक कमेटी ने भरपूर सहयोग देते हुए इस वाटर कूलर की साफ सफाई वह पानी भरने की तथा बिजली के बिल की जिम्मेदारी लेते हुए वाटर कूलर की सुरक्षा के मद्देनजर किसे मंदिर के अंदर लगवाया गया और दीवार मैं सुराख कर बनाकर बाहर सड़क की तरफ आम जनों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई।

आग बरसाती गर्मी में प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां पर शीतल जल पीते हुए गर्मी से राहत पा रहे हैं तथा अपनी प्यास बुझा रहे हैं। चौगान माता मंदिर समिति के प्रधान केवल सैनी, उप प्रधान अर्जुन दास तथा कुंदन प्रजापत, रोहतास प्रजापत, नवीन जैन व प्रेम सैनी ने ऐसी मानव सेवा की शिक्षा देने वाले पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के चरणों में नतमस्तक होते हुए शुकराना किया तथा पूज्य गुरु जी के वचन मानकर सेवा करने वाले परिवार का भी धन्यवाद अदा किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts