शहर में बढ़ रही चेन स्नैचिंग, लूटपाट और चोरी की वारदातें, पुलिस हुई बेबस

Published On

बाइक सवार युवक दे रहे घटनाओं को अंजाम, महिलाओं में भय का माहौल

संगरिया। (सच कहूँ न्यूज/सुरेन्द्र सामरिया) शहर में पिछले कुछ दिनों में लगातार अज्ञात बाइक सवारों द्वारा महिलाओं के गलों व कानों से जेवर छीनने की घटनाएं लगातार हो रही हैं (Sangaria) वही लगातार बाइक चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं पुलिस इस मामले में बेबस हो चुकी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हौसले दिनों दिन बुलंद है। लोगों का कहना है कि शहर में लगभग एक माह में एक दर्जन चेन स्नैचिंग, मोबाइल फोन चोरी, दुपहिया वाहन चोरी जैसे अपराधों से आमजन में भय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– पंजाब से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी

शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 20 में कैनाल कॉलोनी रोड पर गुरुद्वारे के पास कीर्तन से लौट रही महिला राजरानी उम्र 65 वर्ष पत्नी चमन लाल अरोड़ा निवासी वार्ड संख्या 20 के कानों से दो अज्ञात बाइक सवार युवक सोने की बालियां छीन कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पार्षद स्वर्ण संघर ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं। जिसमें वे पहले से यहां पर रेकी करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता के पुत्र प्रवीण ने इस संबंध में पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र दिया है इससे पहले बीते शनिवार को भी शहर के वार्ड नं 27 में दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला की उसके घर के सामने से चैन स्नेचिंग कर ले गए। घटनाक्रम का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शहर बड़ी तादाद में घटनाएं होने के बाद भी पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है।

वार्ड पार्षद एडवोकेट अनिल भोबिया ने बताया कि वार्ड 27 के भागीरथ सुथार व उसकी पत्नी सरोज देवी विवाह समारोह से घर लौटे भागीरथ सुथार दूसरे घर के गेट से गाड़ी अन्दर कर रहा था। उसकी पत्नी सरोज देवी घर में प्रवेश कर रही थी कि एक युवक ने आकर किसी के घर का एड्रेस पूछने का बहाना कर महिला के गले से सोने की चैन तोड़कर भाग गया। एक युवक पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। (Sangaria) जैसे ही चैन तोडकर युवक बाइक पर बैठा दोनों फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस व उसका पति बाहर आए इतने में चोर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचे कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एक सप्ताह पहले वार्ड 28 के एक युवक का दो नकाबपोश युवकों ने मीरा कालेज के सामने से मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन अभी तक मोबाइल चोर युवकों का पुलिस ने कोई पता नहीं लगा सकी जिससे लोगों में भारी रोष है। वहीं दुर्गा माता मंदिर के आगे जागरण में गए सुखजीत सिंह की बाइक भी अज्ञात चोरों ने उड़ा ली जिसका भी पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 4 मीरा कॉलोनी में कीर्तन से लौट रही तीन महिलाओं से अज्ञात युवक गहने छीन कर फरार हो गए थे। इसी प्रकार एक-दो दिन छोड़कर चैन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी, जिससे लोगों में खासकर महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस के जवान शाम को पैदल मार्च भी करते हैं लेकिन अपराधियों में पुलिस का भयं दिनों दिन खत्म होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब महिलाएं भी घर से अकेले निकलने से डर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts