अमेरिका में कोरोना वायरस से भी खतरनाक ‘महामारी’, जानें क्या है मामला

Published On

अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से रिकॉर्ड साढ़े चार हजार लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस (एजेंसी)। अमेरिका में इस मौसम में फ्लू से अब तक कम से कम 87 लाख लोग पीड़ित हुये हैं जिनमें 78,000 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 4,500 की मौत हुई हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दी है। सीडीसी के मुताबिक मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है और पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। छब्बीस नवंबर को समाप्त नवीनतम सप्ताह में अमेरिका में फ्लू से लगभग 20 हजार मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह में फ्लू से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। सीडीसी के अनुसार देश में इस मौसम में इस फ्लू से कम से कम 14 बच्चों मौतें हुई है।

कैसा है अमेरिका में हड़कंप मचाने वाला वायरस

अमेरिका में फैला वायरस कोई नए तरह का वायरस नहीं है। ये इंफ्लुएंजा का वायरस है। अमेरिका में इंफ्लुएंजा महामारी का रूप ले चुका है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2019-20 का सीजन इंफ्लुएंजा के लिहाज से पिछले एक दशक में सबसे खराब रहा है। सिर्फ इंफ्लुएंजा की वजह से अमेरिका में एक सीजन में 8200 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लू सीजन में एक लाख 40 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। इन सबको फ्लू की समस्या थी। बताया जा रहा है कि इससे पीड़ित मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts