अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत

Published On

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना का एक मालवाहक विमान सोमवार शाम मिसीसिपी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय आपदा

अधिकारी ने बताया कि

प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान मिसीसिपी प्रांत की राजधानी जैकसन से करीब 160 किलोमीटर दूर ली फ्लोर काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने हालांकि दुर्घटना के संबंध में तात्कालिक विस्तृत जानकारी नहीं दी है। मैरिन कार्प्स के प्रवक्ता कैप्टन सराह बुर्न्स ने बताया कि अमेरिकी नौसेना का मालवाहक विमान केसी-130 हरकुलिस मिसीसिपी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की रिपोर्ट है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts