मेक्सिको में 166 शव बरामद

Published On

मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। मेक्सिको (Mexico North America) के वेराक्रूज प्रांत में 166 शव बरामद किए गए हैं। वेराक्रूज के महान्यायवादी ने जॉर्ज विन्कलर ने यह जानकारी दी।

विन्कलर ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जांचकतार्ओं ने अज्ञात व्यक्ति से मिली सूचना के आधार पर राज्य के मध्यवर्ती हिस्से में आठ अगस्त को 32 कब्रें खोजी थी। इन शवों को यहां फेंक दिया गया था। श्री विन्कलर ने हालांकि इन कब्रों के स्थल की सटीक जानकारी नहीं दी।

वेराक्रूज प्रांत हिंसक अपराधों की भूमि रहा है। यह तस्कर समूहों के लिए अमेरिकी सीमा की ओर तस्करी का मार्ग है। शवों के अवशेषों से पता चला है कि ये शव यहां दो साल के भीतर फेंके गये थे। मार्च 2017 में वेराक्रूज से 250 खोपड़ियां बरामद हुईं थी जिसकी घोषणा श्री विन्कलर ने ही की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts