जापान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Published On

टोक्यो। जापान के लजु द्वीप पर शुक्रवार को 5.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात 12 बजकर 33 मिनट पर आया। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र 31.051 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0537 पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या सुनामी की चेतावनी जारी करने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts