चीन में भीषण दावानल, बुझाने में जुटे 1300 से अधिक दमकलकर्मी

Published On
(Fierce forest fire in China)
बीजिंग l चीन के दक्षिण-पश्चिम राज्य युन्ना के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए 1300 से अधिक दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह आग अन्निंग शहर में शनिवार को अपराह्न लगभग 3.33 बजे लगी और रविवार सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था। दमकलकर्मी अब भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts