नागोर्नो-काराबाख में संघर्षविराम प्रभावी होने के बाद स्थिति शांतिपूर्ण

Published On

येरेवन। अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख में मानवीय आधार पर नया संघर्षविराम प्रभावी होने के बाद से स्थिति शांतिपूर्ण है। आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। गैर-मान्यता प्राप्त आर्तासख गणराज्य (नागोर्नो-काराबाख गणराज्य) के सरकारी प्रवक्ता वहराम पोघोसीन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि नया संघर्षविराम शनिवार को स्थानीय समयानुसार आधीरात से प्रभावी हुआ है। उन्होंने कहा कि नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर अजरबैजान और आर्मीनियाई बलों के बीच 27 सितंबर को संघर्ष शुरू हुआ था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts