शिकागो में बफीर्ला तूफान

Published On

690 से अधिक उड़ानें रद्द (Snow Storm)

शिकागो (एजेंसी)। अमेरिका के सबसे बड़े राज्यों में से एक शिकागो राज्य में आये भीषण बफीर्ले तूफान (Snow storm) के कारण सभी हवाईअड्डों से 690 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। शिकागो विमानन विभाग ने यह जानकारी दी है। उड्डयन विभाग ने ट्वीट कर कहा, ‘शिकागो में कड़ाके की सर्दी के कारण ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 690 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 686 उड़ानों रद्द की गयी जबकि मिडवे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 169 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया।

हिमपात के कारण करीब 470 उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी

  • शिकागो में कल अपराह्न भीषण बफीर्ला तूफान आया।
  • राष्ट्रीय मौसम विभाग ने हिमपात के कारण सड़कों की स्थिति खतरनाक होने की चेतावनी जारी की है।
  • कई इलाकों में पांच इंच तक बर्फ जम गयी है जिसे आज तड़के से हटाया जा रहा है।
  • शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार संघीय उड्डयन प्रशासन ने कल शाम ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे विमानों के उतरने पर रोक लगा दी है।
  • शहर के उड्डयन विभाग के प्रवक्ता कारेन प्राइड ने कहा है।
  • मिडवे हवाईअड्डे पर हालांकि कोई रोक नहीं लगायी गयी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts