हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Parineeti-Rag...

    Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की शादी है…आप आमंत्रित हैं क्या? जानें पूरा शैड्यूल

    Parineeti-Raghav Wedding
    Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की शादी है...आप आमंत्रित हैं क्या? जानें पूरा शैड्यूल

    Parineeti-Raghav Wedding: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। अभी हाल ही में कपल की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी के कुछ फंक्शन फिलहाल दिल्ली में हो रहे हैं। बाद में 23 और 24 को कपल की शादी उदयपुर में होगी। आइये जानते हैं परिणीति और राघव की चूड़ा सेरेमनी और सेहराबंदी कब होगी।

    वैसे तो बड़ी हस्तियों की शादी ग्रैंड होती है इसी तरह परिणति और राघव की शादी भी काफी ग्रैंड होगी। इस कपल की शादी में परिवार-रिश्तेदार और फ्रेंड्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स और राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल होगीं तो मेहमानों के स्वागत के लिए भी शाही इंतजाम का होना लाजमी है। परिणीति और राघव की शादी की तमाम रस्में द लीला पैलेस और ताज पैलेस होटल में की जाएंगी। दोनों की शादी की कौन सी रस्म कब होगी इसका पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है।

    Weight Loss Grains: एक्सरसाइज करके भी नहीं हो रहा कम पेट, ये अनाज घटाएंगे कुछ ही दिनों में आपका वेट

    Parineeti-Raghav Wedding
    Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की शादी है…आप आमंत्रित हैं क्या? जानें पूरा शैड्यूल

    23 सितबंर 2023 के फंक्शन

    • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच गेस्ट के लिए वेलकम लंच, जिसे ग्रेन्स आॅफ लव नाम दिया गया है।
    • 10 से 1 बजे के बीच ब्लूम्स एंड बाइट्स नाम से फ्रेस्को आफ्टरनून होस्ट होगी।
    • सुबह 10 बजे ही परिणीति चोपड़ा चूड़ा रस्म के लिए तैयार होगी, जोकि परी दा चूड़ा सेरेमनी नाम दिया गया है।
    • शाम 7 बजे से गेस्ट के लिए 902 थीम पर बेस्ड पार्टी होस्ट की जाएगी।

    24 सितंबर के हैं ये फंक्शन

    • दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी।
    • दोपहर 2 बजे राघव चड्ढा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर ताज लेक पैलेस से रवाना होंगे।
    • दोपहर 3.30 बजे जयमाला, इसके बाद 4 बजे फेरे।
    • शाम 6.30 बजे परिणीति राघव संग लीला पैलेस से विदा होंगी।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा अपनी शादी का रिस्पेशन रात 8 बजे लीला पैलेस होटल में होस्ट करेंगे। फिलहाल हर किसी की निगाह परिणीति और राघव चड्ढा की शादी पर टिकी हुई है। फैंस परिणीति को राघव की दुल्हनियां बने देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे बता दें कि परिणीति मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट अपने बिग डे पर पहनेंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here