जैश के 8-10 आतंकी कश्मीर के एयरबेसों पर आत्मघाती हमले की फिराक में

Published On

नई दिल्ली( एजेंसी) खुफिया एजेंसियों ने बुधवार को देश के बड़े सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमलों की चेतावनी जारी की है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 8 से 10 आतंकी जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के एयरफोर्स बेसों पर आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं।

5 एयरबेसों पर हाई अलर्ट

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस चेतावनी के बाद श्रीनगर, अवंतिपोरा, जम्मू, पठानकोट (पंजाब) और हिंडन (दिल्ली-एनसीआर) एयरबेसों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सीनियर अफसर खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। बताया गया है कि खुफिया एजेंसियों ने यह अलर्ट जैश आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद जारी किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts