कोरोना का कहर
Published On
कोरोना के कहर से कांप उठा संसार।
अब भी संभल जाओ दुनिया के लोगों,
वर्ना चारो और मच जाएगा हाहाकार।।
देशभक्ति की बाते करते-करते जो कभी नही थकते।
वही किसी के समझाने पर अपने घर क्यों नही रुकते।।
प्रशासन को सख्ती करने पर क्यों करते हो मजबूर।
कुछ दिन की बात है प्यारो, रह लो एक दूसरे से दूर।।
आओ मिलकर पूरे विश्व को ऐसा कुछ कर दिखलाये।
पूरे विश्व मे भारत माता की जय जयकार हो जाये।।