ज़िंदगी से मौत बोली ख़ाक़ हस्ती एक दिन
Published On
ज़िंदगी से मौत बोली ख़ाक़ हस्ती एक दिन
जिस्म को रह जाएंगी रूहें तरसती एक दिन
मौत ही इक चीज़ है कॉमन सभी इक दास्तो
देखिये क्या सर बलन्दी और पस्ती एक दिन
पास रहने के लिए कुछ तो बहाना चाहिए
बस्ते-बस्ते ही बसेगी दिल की बस्ती एक दिन
रोज़ बनता और बिगड़ता हुस्न है बाज़ार का
दिल से ज्यादा तो न होगी चीज़ सस्ती एक दिन
मुफ़लिसी है, शाइरी है और है दीवानगी
‘‘रंग लाएगी हमारी फाकामस्ती एक दिन’’।
-महावीर उत्तरांचली
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।