हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तानी पं...

    पाकिस्तानी पंजाब में बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत

    • दुर्घटना में 25 लोग घायल, ज्यादातर की हालत नाजुक
    • हसन अब्दाल क्षेत्र में बुरहान इंटरचेंज के बाद पलटी बस
    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। राहुत एवं बचाव विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक यात्री बस हसन अब्दाल क्षेत्र में बुरहान इंटरचेंज के बाद पलट गई, जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य लोग घायल हो गए। राहत एवं बचावकर्मियों तथा पुलिस ने घायलों तथा मृतकों के शवों को हसन अब्दाल में स्थित एक अस्पताल में पहुंचा दिया है। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि घायलों में से ज्यादातर लोगों की हालत नाजुक है। वहीं मृतकों में एक महिला तथा एक बच्चा शामिल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।