हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Haryana: उम्म...

    Haryana: उम्मीदवार बदलने को लेकर खट्टर ने दिया बड़ा बयान

    Haryana
    Haryana: उम्मीदवार बदलने को लेकर खट्टर ने दिया बड़ा बयान

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में कोई भी उम्मीदवार नहीं बदला जाएगा। खट्टर ने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियों के लोग हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चार उमीदवार बदलने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सोच समझ कर उम्मीदवार तय करती है,हरियाणा में कोई उम्मीदवार नही बदला जाएगा। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार तय न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ह्यखिसियाई बिल्ली खम्बा नोचेह्ण। कांग्रेस को भितरघात का डर है इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समय रहते उम्मीदवार तय कर प्रचार शुरू कर दिया है। हरियाणा के 40 विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम हो गए हैं। Haryana

    अशोक तंवर ने युवाओं के साथ बाइक चलाई | Haryana

    इससे पहले आज खट्टर सिरसा एयरपोर्ट पहुंचे। सिरसा में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर, सांसद सुनीता दुग्गल व जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने पूर्व मुख्यमंत्री को बुक्के भेंट कर स्वागत किया। सिरसा वायुसेना केंद्र से मनोहर लाल भाजपा प्रत्याशी के साथ सुरखाब काम्प्लेक्स पहुंचे। यहां डा. कमल गुप्ता, विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ा राम, चेयरमैन आदित्य देवी लाल, सुरेन्द्र आर्य, वेद फुलां, जगदीश चोपड़ा और प्रदीप रातुसरिया ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया।

    इसके उपरांत भाजपा के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई, जिसे पूर्व सीएम ने झंडी देकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयं अशोक तंवर ने युवाओं के साथ बाइक चलाई। रैली के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा के स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धर्म और जात-पात की राजनीति से दूर सदा ही विकास और जनकल्याण की राजनीति की है। Haryana

    आज की मोटरसाइकिल रैली में अपने साथी युवाओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर स्वयं मोटरसाइकिल पर हैलमेट लगाकर रैली का नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इससे पहले भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में खट्टर ने कहा कि फसली सीजन होने के कारण 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बजाय शहरी क्षेत्रों में ज्यादा सभाएं करेंगी। भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट से चुनाव लड़ती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी का न तो जजपा के साथ गठबंधन था और न आज है। वह तो सरकार चलाने की व्यवस्था दोनों ही दलों की थी।

    किसानों द्वारा उमीदवारों के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपनी बात कहने का सबको अधिकार है मगर एक सीमा में रहकर। चुनाव का समय है चुनाव आयोग स्वयं एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते टिकरी बॉर्डर व बहादुरगढ़ में व्यापर का नुकसान हुआ। किसान ट्रैक्टरो पर शोर मचाते गए। किसान रेल ,बस से जाए किन रोकता है।पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा भाजपा के खिलाफ दिए जा रहे वक्तव्य पर खट्टर ने कहा कि कुछ लोगो को कीचड़ में खिलता कमल दिखाई दे जाता है वे उसकी सवारी करते हैं कुछ रह जाते हैं। Haryana

    यह भी पढ़ें:– बुनियाद कार्यक्रम: लेवल-3 की परीक्षा का शैडयूल जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here