हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश कांग्रेस को ब...

    कांग्रेस को बड़ा झटका: मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल

    manpreet

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़ दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत के राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ कथित तौर पर अच्छे संबंध नहीं थे। पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल जनवरी 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए इस्तीफा दे दिया है। मनप्रीत बादल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मनप्रीत बादल आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। मनप्रीत सिंह बादल (जन्म 26 जुलाई 1962) एक भारतीय नेता और पंजाब पीपुल्स पार्टी के नेता है। वह 1995 से 2012 तक पंजाब विधान सभा के सदस्य रहे और उन्होंने 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here