हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें टोक्यो पहुंचे...

    टोक्यो पहुंचे मोदी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    टोक्यो (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार तड़के टोक्यो पहुंचे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो पहुंचने के बाद ट्वीट किया,’टोक्यो पहुंचा। इस यात्रा के दौरान क्वाड समिट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे, जापानी व्यापारिक नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।’ पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पांचवीं जापान यात्रा है। जापान में विशेष रूप से टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारतीय लोग अपने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। यहां पहुंचने पर मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की। टोक्यो में मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले हैं। वह कई जापानी व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    जापानी अखबार में छपा मोदी का लेख

    जापान के लोकप्रिय समाचार पत्र योमिउरी शिम्बुन ने भारत एवं जापान के बीते 70 वर्षों के रिश्तों और साझीदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लेख सोमवार को प्रकाशित किया है। जापानी भाषा में प्रकाशित इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच विगत सात दशक के जीवंत संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और दोनों देशों की साझीदारी को शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया है। मोदी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस लेख में भारत एवं जापान की विशेष मित्रता की यात्रा को रेखांकित किया है, जिसने गौरवशाली 70 वर्ष पूरे किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here