हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home सरसा सांसद कुमारी ...

    सांसद कुमारी सैलजा ने जाना धरना दे रहे लोगों का दर्द!

    Sirsa News

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ न्यूज)। गांव जमाल की ढाणी ज्ञानदीप में बिजली और पानी की समस्या को लेकर चल रहे धरने पर 100 वें दिन सरसा की सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमारी सैलजा (All India Congress Committee General Secretary Kumari Selja) पहुंची। उन्होंने कहा की सासंद निधि से जैसे ही पहली ग्रांट आएगी उससे ढाणी ज्ञानदीप के लोगों के लिए बिजली की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। मेरा पहला चैक बिजली के एस्टिमेट का कट जाएगा। उन्होंने कहा की इस समस्या को हल करने में चुनाव आचार सहिता आड़े नहीं आएगी। Sirsa News

    सैलजा ने लोगों की समस्या सुनी और कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने मे पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा की एमपी लैंड यानि सासंद निधि से जब भी पहली ग्रांट आएगी उससे पहली ही कलम से जमाल ढाणी ज्ञानदीप में बिजली पानी व्यवस्था के लिए जो एस्टिमेट भेज गया उस राशि का चैक काटा जाएगा। धरनास्थल पर ग्रामीण ओमप्रकाश सिंधड़, प्रताप सिंह, रामस्वरुप, प्रहलाद बैनीवाल जगदीश रूपावास, रोहताश, विनोद बांदर, सतपाल निठारवाल, भूप सिंह, अर्जुन सिंह, भरत सिंह ,राम मूर्ति, राजेंद्र गर्वा, जैन, संतोष, शारदा सहित जमाल के ढाणी ज्ञानदीप से सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने बताया की कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।

    100 दिन से चल रहा है धरना | Sirsa News

    गौरतलब है कि जमाल गांव के वार्ड नंबर 19 और 20 में लोगों की करीब 125 ढाणियां हैं जिनको ढाणी ज्ञानदीप के नाम से जाना जाता है। जिनमें कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। 3 महीने पहले ग्रामीणों ने ईन समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया, लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से किसी ने भी इनकी कोई सुध नहीं ली। ग्रामीण भयंकर गर्मी में धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था और मतदान नहीं किया। Sirsa News

    फोटो: चौपटा01- ढाणी ज्ञानदीप में धरनारत लोगों के बीच कुमारी सैलजा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here