महा परोपकार माह की खुशी साध-संगत ने गाया गुरुयश
गर्भवती महिलाओं को दिया 10 किट पौष्टिक आहार
- एक जरूरतमंद परिवार को फूड बैंक से दिया राशन
चंडीगढ़ (एमके शायना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन महापरोपकार माह की खुशी में ब्लॉक खरड़ के गांव खानपुर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास बृजपाल इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान अनेक कविराज भाइयों ने शब्द भजन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

नामचर्चा में 142 मानवता भलाई के कार्र्यों पर भी प्रकाश डाला गया और इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके कविराजों ने शब्दबाणी के बाद डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। नाम चर्चा के उपरांत पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए 10 अति जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किटें और एक जरूरतमंद परिवार को राशन वितरित किया गया। इस मौके गुलाब इन्सां, संजीव इन्सां, बबीता इन्सां, रेनू इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें – साध-संगत ने सेवा कार्यों को बढ़ चढ़कर करने का लिया प्रण
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।