चिंताजनक: दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, आए 10 नए केस

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ओमीक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 10 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 20 मरीजों में ओमीकॉन की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में इस वैरिएंट के कुल 20 केस हो गए हैं। इन 20 मरीजों में से 10 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

ओमिक्रॉन के लक्षण

  • हल्का बुखार।
  • गले में खराश।
  • सिरदर्द।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • कुछ लोगों में अस्म्टिोमेटिक।

सावधानियां

  • वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं।
  • मास्क पहनकर बाहर जाएं।
  • थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहे।
  • नाक या मुंह पर भूलकर भी हाथ नहीं लगाएं।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
  • घर में बीमार सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।
  • किसी से भी हैंडशैक नहीं करें।
  • जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।

विश्व में कोरोना संक्रमितो की संख्या 27.28 करोड़ हुई

विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 272,860,151 हो गई है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार इस वायरस से अब तक 5,335,758 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 8,588,425,101 लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इस समय अमेरिका. जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।

अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले 50,511,161 तक पहुंच चुके हैं। जबकि अब तक वहां 803,633 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जर्मनी में 6,709,228 इससे प्रभावित है। वहीं 107,36 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 11,161, 236 इससे संक्रमित हो चुके है तथा 147,395 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 8564,979 लोग इससे प्रभावित है तथा 122,156 लोगों की जान जा चुकी है। रूस में संक्रमित की संख्या 9,995,308 हो चुकी है तथा अब तक 288,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts