Breaking News | बस में आग लगने से 11 लोग जिंदा जले, लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

Published On

नासिक (एजेंसी)। महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार प्रात: बहुत बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से अगले हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि 20 मिनट में बस जलकर खाक हो गई। हादसे (Nashik Bus Fire) में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा 38 लोग घायल हो गए है।

बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। दुर्घटना सुबह 4:30 बजे की है। ज्यादातर यात्रियों ने बस से कूछकर जान बचाई। शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम अभी म़ृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्टो के अनुसार शनिवार तड़के एक यात्री बस नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें आग लग गई। जिससे कई यात्री बस से फंस गए जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

बस की खिड़की से कूदकर बचाई जान | Nashik Bus Fire

बस में यात्रा कर रहे अनीता चौधरी ने मीडिया को बताया कि जब मैं सौ रही थी, बस और ट्रक की टक्क हुई। मैं सीट से नीचे गिर पड़ी, जिसके बाद बस के अगले हिस्से से आग लग गई। मैंने बस की खिड़की से कूद कर जान बचाई। इस हादसे के 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची।

नाइजीरिया में बाढ़ से 18 हजार से अधिक घर हुए तबाह, 24 लोगों की मौत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts