चिनाब नदी में मिनी बस गिरने से 12 लोगों की मौत

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के चिनाब नदी(Chenab River) में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर गुप्ता ने बताया कि केशवान से किश्तवाड़ जा रही मिनी बस ठकराई के समीप कुरिया-केशवान मार्ग पर पलट गई और चिनाब नदी में गिर गयी।

हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है तथा घायलों को समीप के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जम्मू ले जायेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts