थाईलैंड के नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत

Published On

बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत में एक नाइट क्लब में शुक्रवार तड़के आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। सवांग रोजाना थम्मासथान फाउंडेशन के बचावकर्मी विसारुत पेटचरत ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 01.00 बजे नाइट क्लब में आग लग गयी। घटना में चार महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने 18 घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts