कोविड टीकाकरण में 179.91 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.91 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 18 हजार 511 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 91 लाख 57 हजार 486 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन हजार 614 नए मरीज सामने आए हैं।

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 40 हजार 559 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में पांच हजार 185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 31 हजार 513 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 21 हजार 122 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 77 करोड़ 77 लाख 58 हजार 414 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts