नाइजीरिया तट से बंधक बनाए गए 18 भारतीय रिहा

Published On

3 दिसम्बर की शाम को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था (Released)

अबुजा (एजेंसी)। नाइजीरिया से गुजरते समय समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को रिहा (Released) कर दिया गया है। नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ने सोमवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने एक ट्वीट कर कहा, ‘नाइजीरियाई नौसेना और शिपिंग कंपनी ने तीन दिसंबर को एमटी नेव कॉन्स्टेलेशन नामक जहाज से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की है। इनकी सुरक्षित रिहाई के लिए काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

समुद्री घटनाक्रम पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी एआरएक्समैरीटाइम ने कहा कि तीन दिसंबर की शाम को हांगकांग की ओर जा रहे नेव कॉन्स्टेलेशन नामक जहाज को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। जहाज नाइजीरिया की ओर से गुजर रहा था तभी समुद्री लुटेरों ने इसे बंधक बना लिया। इस जहाज पर 18 भारतीयों समेत चालक दल के कुल 19 लोग सवार थे। एक व्यक्ति तुर्की का था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts