देश में 181.89 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 181.89 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 89 लाख 18 हजार 234 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 778 नये मरीज सामने आये हैं।

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 23 हजार 807 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो हजार 542 लोग कोविड से मुक्त हुये हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 73 हजार 57 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में छह लाख 77 हजार 218 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 42 लाख 90 हजार 846 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts