उत्तराखंड बस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत

Published On

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर दमटा के पास हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। उत्तराखंड गृह विभाग ने रविवार रात को जानकारी दी। मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा के अनुसार, उन्हें उत्तराखंड के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से जानकारी मिली, जिसमें 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।

वहीं, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है। बस में पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री, एक ड्राइवर और एक हेल्पर सवार थे। घायलों को दमटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर है। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड हादसे पर कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उत्तराखंड में सड़क हादसे में राज्य के पन्ना जिले के यात्रियों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की हादसे में मृत्यु की जानकारी मिली है।

यह दुखद है और वे दिवंगत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी दिवंगत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts