महाराष्ट्र में कोरोना के 4,024 नए केस मिले, 2 और मौतें

Published On

औरंगाबाद/मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान दो की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में वीरवार को इसकी जानकारी दी गई। इन्हीं नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,19,412 तक पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1,47,877 है। इस बीच, 3,028 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इसी के साथ अब तक महामारी से उबर चुके कुल मरीजों की संख्या 77,52,304 हो गई है।

राज्य के रिकवरी रेट में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो 97.89 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। राज्य भर से अब तक 8,14,28,228 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 79,19,412 पॉजिटिव पाये गये हैं यानि कि 9.73 प्रतिशत। बुलेटिन में कहा गया, वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,261 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, महाराठवाड़ा क्षेत्र से कोरोना के 15 नए मामले दर्ज हुए हैं, इनमें लातूर से नौ, औरंगाबाद से चार और जालना से दो मामलों की पुष्टि हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts