लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 52 की मौत

Published On

बेरुत, (एजेंसी)। पूर्वी लेबनान के बाल्बेक शहर और आसपास के कस्बों और गांवों पर हुए इजरायली हवाई हमलों में शुक्रवार को 52 लोग मारे गए और 72 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इजरायली बलों ने नागरिकों के ले चेतावनी जारी करने और क्षेत्र के पूरे शहरों, गांवों और कस्बों को खाली करने का आह्वान करने के बाद पिछले दिनों पूर्वी लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। अधिकांश हताहत बालबेक, अल-अलक, यूनिन, बदनयेल, अल-बजालियाह, अम्हाज, इयाट, लबवेह, हरबता, नहले, तराया और हौश एन नबी सहित इलाकों में हुए। इजरायली सेना सितंबर के अंत से हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष में वृद्धि होने के कारण लेबनान पर गहन हमले कर रही है। अक्टूबर की शुरूआत में, इजरायल ने लेबनान में अपनी उत्तरी सीमा पर एक जमीनी अभियान शुरू किया।

About The Author

Related Posts