मिनी बस खाई में गिरी 8 लोगों की मौत, कई घायल

Published On

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ हादसा

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा में वीरवार को बड़ा भीषण हादसा घटित हो गया। थाथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवान और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने डोडा के डीसी विकास शर्मा से बात की है। घायलों को जीएमसी डोडा शिफ्ट किया जा रहा है। जिस तरह की भी मदद की जरूरत पड़ेगी, उसे मुहैया कराएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts