आप हिमाचल अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Published On

शिमला (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) (AAP Himachal President) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी अपने समर्थकों समेत शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। केसरी, आप के संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। ठाकुर के कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर रात पौने एक बजे के करीब ट्वीट कर इसकी सचित्र जानकारी दी गई है। केसरी ने आप नेताओं पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि वह आठ साल के लिए पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन मंडी में केजरीवाल और मान ने उनकी तरफ देखा तक नहीं।

कुछ दिन पहले ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडी में ‘रोड शो’ से हिमाचल, जहां इस साल अंत में चुनाव होने वाले हैं, में प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। केजरीवाल ने आज ट्वीट कर कहा, ‘यह लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालो, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता। सीएम बदलने की नौबत न आती, दूसरी पार्टी के दागियों के पांव पड़ने की जरूरत ना पड़ती। आप पर लोगों को भरोसा है। आप हिमाचल को एक ईमानदार सरकार देगी।

उससे पहले आप (AAP Himachal President) नेता व दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में केजरीवालजी का जबर्दस्त खौफ। भाजपा अध्यक्ष नड्डा और होने वाले नये सीएम चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़कर हिमाचल पहुंचे और रात 12 बजे आप के पदाधिकारी को भाजपा में शामिल करवाया। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगों की जगह भाजपा में ही है। उल्लेखनीय है कि नड्डा हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर हैं और आज शिमला में ‘रोड शो’ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts