अभिनेता अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का निधन

Published On

मुंबई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय की माँ की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। अक्षय ने अपने माँ के निधन के बारे में बताते हुए लिखा, ‘वह मेरी मूल थीं और आज मैं अपने मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूँ। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति के साथ इस दुनिया को छोड़ गर्इं और एक बार फिर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी। मेरे और मेरे परिवार के प्रति मैं आप सभी की प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति’

इससे पूर्व अक्षय कुमार ने प्रशंसकों को दुआओं के लिए आभार जताते हुए लिखा था, ‘आप लोगों ने मेरी माँ की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।’ बता दें कि अक्षय कुमार की माँ की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना मिलते ही शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौट आए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts