सड़क पर घूमता दिखा एलियन!

Published On

हजारीबाग। धरती पर पिछले कुछ दिनों से विचित्र सी घटनाएं घट रही हैं। इनको लेकर आमजन भी असमंजस में पड़ गया है। क्योंकि उसने ऐसी परिस्थितियों को पहले कभी नहीं देखा है। कभी कोरोना जैसी महामारी तो कभी भीषण चक्रवाती तूफान। इन सबके चलते असहज इन्सान को एक और घटना ने सांसत में डाल दिया है। वो है दूसरे ग्रहों से एलियंस के आने की खबरें। हालांकि अभी तक ऐसी बातों को सिर्फ चचार्एं भर कहा जाता था, लेकिन अब ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें देखकर भरोसा करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े – क्या सच में एलियंस धरती पर कर सकते हैं तबाही, वैज्ञानिक लोएब ने किया खुलासा

गत दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इन्सान की तरह दिखने वाला एक अजीबोगरीब प्राणी सड़क पर घूमता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। रिकॉर्ड किया गया वीडियो झारखंड के हजारीबाग का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े – पृथ्वी पर एलियंस ने दी थी दस्तक!

क्या है वीडियो में

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इन्सान की तरह दिखने वाला एक अजीब सा प्राणी रात के घने अंधकार के सड़क पर जा रहा है। इसी दौरान यह कुछ लोगों को दिखाई दिया। तभी यह उनके कौतुहल का विषय बन गया। एक ओर जहां इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। वहीं कुछ लोग इसके पीछे चल पड़े। एक बाइक सवार ने जब बाइक की लाइट से इस जीव की ओर की तो यह साफ दिखाई दिया। तभी कुछ लोगों इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। लोग उसे एलियन मान रहे हैं। हालांकि ये एक गहन जांच का विषय है। पाँच लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

यह भी पढ़े – क्या सच में एलियंस हैं? जानें नासा के वैज्ञानिकों की जुबानी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts