श्रीनगर के हरवान में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

Published On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में रविवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर पुलिस ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी है। सुरक्षाबलों ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने मुठभेड़ में आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह किस संगठन से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि आज तड़के मुठभेड़ शुरु हुई और कुछ ही देर के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts