हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तारीख का ऐलान, देखें पूरी जानकारी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का ऐलान हो गया है। दूसरे चरण में 9 शहरों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह द्वारा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर जानकारी दी है।

9 शहरों में होंगे चुनाव

अम्बाला, चरखरी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सरसा और सोनीपत में चुनाव होंगे। नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्तूबर से शुरू होगी और 28 अक्तूबर तक चलेगी। 31 अक्तूबर को उम्मीदवार अपना नाम वापसी ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि 31 अक्तूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। 9 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान किया जाएगा। पंच और सरपंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts