सेना ने नाबालिग को आतंकवादी संगठन में शामिल होने से रोका

Published On

नाबालिग कॉलेज का छात्र है | Terrorist Organization

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने एक किशोर को गिरफ्तार कर उसे आतंकवादी संगठन (Terrorist Organization) में शामिल होने से बचा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार सेना ने मेंधार इलाके में मंगलवार को नाबालिग (17) को उस समय गिरफ्तार किया जब वह टैक्सी से कहीं जा रहा था, उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की गयीं।

वह कश्मीर घाटी में आतंकवादी संगठन में शामिल होने जा रहा था। वह कॉलेज का छात्र है। उसे राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गिरफ्तार किया। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोर के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts