डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, सास बहू की मौत

Published On

आधा दर्जन सवारियां हुईं गंभीर घायल | Firozabad News

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: शनिवार की शाम डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सभी लोग गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पायनियर पुल के पास हुआ। जनपद इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी निवासी मातादीन के समधी का देहांत हो गया था। पूरा परिवार नारखी थाना क्षेत्र के कोटला गांव गमी में शामिल होने आया था। गमी में शामिल होकर सभी लोग ऑटो से लौट रहे थे। Firozabad News

नए हाईवे से होकर ऑटो शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था। पायनियर पुल के पास ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सावित्री देवी और माया देवी (65 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों में अनीता, गुड्डू, मातादीन, नन्नूलाल, ग्यावती, भगवान सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि ऑटो के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– एसडीएम ने यमुना तटबंध का निरीक्षण करके दिए निर्देश

About The Author

Related Posts