नाथुला में हिमस्खलन से 6 लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

Published On

गंगटोक (एजेंसी)। सिक्किम में चीन की सीमा के समीप नाथुला में मंगलवार को हिमस्खलन (Sikkim) से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक के फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन की घटना दोपहर 12.15 बजे गंगटोक से करीब 25 किलोमीटर दूर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से करीब 15 मील की दूरी पर पर हुई। इस मार्ग पर के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद यह क्षेत्र गंगटोक को त्सोमगो झील और नाथुला सीमा के पर्यटन स्थलों से जोड़ता है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक करीब 30 लोगों को बचाया गया है और उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:– अंपायर को बचाने आए युवक की हत्या, जानें क्या है मामला

350 अन्य लोगों को बचा लिया गया

नाथुला में बचाव अभियान की निगरानी कर रहे गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेपाच ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है। स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ सीमा सड़क संगठन, पुलिस और सेना हिमस्खलन (Avalanche) में दबे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के बाद फंसे हुए लगभग 350 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts