Weather Update: बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें, भारत मौसम विभाग का अलर्ट!

Published On

Weather Update: हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में आज से भीषण गर्मी

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। प्रदेश के सरसा जिले का तापमान जहां 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ का तापमान भी 42.0 डिग्री सेल्सियस बना रहा। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 21 मई तक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने जा रही है। Weather alert

मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में 16-19 मई तक लू चलने का अनुमान है। इसी के चलते विभाग ने येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान 18 में 19 में को तेज हवाओं के साथ हीट वेव चलेंगी। हीट वेव के दौरान अगले चार दिनों तक तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ाने की संभावना है।

कल होगा मॉनसून का जन्म | Weather Update

मानसून के इंतजार कर रहे देशवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि 17 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में मानसून का जन्म होगा। मानसून के एक वायुमंडलीय क्रॉस इक्वेटोरियल फ्लो में है। इसी से मानसून की शुरूआत मानी जाती है। इसकी वजह से पहले अंडेमान और निकोबार द्वीप समूह से मानसून विकसित होकर दक्षिण पूर्व खड़ी की तरफ फैलता है।

समंदर का तापमान बढ़ना पड़ रहा भारी | Weather alert

भारत मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा सहित राजस्थान व दिल्ली में एनसीआर में गर्मी बढ़ने का कारण समुद्री सतह का तापमान बढ़ना है। यानी देश के उत्तरी इलाकों की तरफ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यही हालत अंडमान में निकोबार के सागर का भी है। मौसम विभाग के मुताबिक जब-जब समुद्री सतह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है तो तब मैदानी इलाकों में गर्मी अपना कहर बरपाती है। Weather alert

Indian Railways: खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया ये अहम कदम!

About The Author

Related Posts