Bank Holidays July : इन दिनों बंद रहेंगे बैंक, जरूरी लेन-देन पहले ही निपटा लें!

Published On

15 दिन कामकाज रहेगा ठप्प, अभी देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holidays list for July: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की छुट्टियों के बारे में बताते हुए जुलाई 2023 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस स्थिति में आपको ये मालूम होना बहुत जरूरी हो जाता है कि इस बार जुलाई में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। नहीं तो आपको बैंक से खाली हाथ वापस आना पड़ सकता है। आरबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। लिस्ट के हिसाब से अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बैंकों की छुट्टियां आरबीआई तय करता है। आरबीआई हर साल बैंकों की छुट्टियों की एक लिस्ट प्रकाशित करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य अवकाश और धार्मिक अवकाश शामिल होते हैं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी आॅनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। आइये आपकी जानकारी के लिए आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे, जिससे कि आप अपने जरूरी काम उसी के हिसाब से निपटा लें और आपका कोई काम लटके ना।

इतने दिन बंद रहेंगे जुलाई में बैंक | Bank Holidays

आरबीआई के अनुसार बैंकों की छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार क्षेत्रीय त्यौहार के हिसाब से सिर्फ संबंधित राज्य में ही उस दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक हर बैंक में साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार और दूसरा और चौथे शानिवार की छुट्टी रहती है। जुलाई में पहली छुट्टी 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होती है। कुछ राज्यों को छोड़कर, ये छुट्टियां सभी भारतीय बैंकों पर लागू होती हैं।

जुलाई में छुट्टियों की लिस्ट | Bank Holidays

4 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई, 2023: रविवार
11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
30 जुलाई, 2023: रविवार
31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)

School Holiday: बच्चों की हुई मौज, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

About The Author

Related Posts