बिहार: जेडीयू एमएलसी तनवीर अख्तर का कोरोना के कारण निधन

Published On

पटना। देश में कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है, उससे हर कोई खौफ में है। आमजन से लेकर फिल्मी हस्ती और राजनेताओं तक कोरोना की चपेट में हैं। बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी तनवीर अख्तर का शनिवार को कोरोना के चलते निधन हो गया। संक्रमण के चलते वे पिछले छह दिनों आईजीआईएमएस में भर्ती थे। बता दें कि तनवीर अख्तर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के प्रभारी थे।

तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर कुशल राजनेता थे। मिलनसार व्यक्ति थे तथा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts