बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

Published On

कोलकाता (एजेंसी)। बीकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633 अप) के गुरुवार शाम पांच बजे पश्चिम बंगाल में न्यू दोमोहानी और न्यू मेनागोरी स्टेशनों के बीच पटरी से उतरने से हुई दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गयी है। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अलीपुरद्वार से रेलवे का राहत और बचाव दल वहां भेज दिया गया। रेलवे तथा जिला प्रशासन के अधिकारी , चिकिस्ता दल और एम्बूलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रेल हादसे को लेकर मुख्य मंत्री ममता बनर्जी से बात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड के चेयर मैन और महानिदेशक (सुरक्षा) भी मौके के लिए रवाना हो चुके थे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी आज रात तक घटना स्थल पर पहुंचने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि उस समय गाड़ी गति पर थी और 16.53 बजे हुई यह दुर्घटना हुई जिसमें करीब एक दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है तथा कई लोगों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है।

कैसे हुआ हादसा

वहीं रेलवे के सूत्रों ने बताया कि कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारी कोशिश कर रहे हैं। अंधेरे की वजह से राहत एवं बचाव अभियान में मुश्किल आ रही हैं। रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8134054999 जारी किया है। दो अन्य हेल्पलाइन नंबर 036-2731622 और 036-2731623 भी जारी किए हैं।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु 50 से ज्यादा एंबुलेंस भेजी गई हैं। यह एक्सप्रेस रेलगाड़ी मंगलवार की रात राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts