सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल

Published On

मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेडा निवासी दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। गम्भीर घायल एक युवक को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरापुर के ग्राम सम्भलहेडा निवासी नवनीत पुत्र महेश व रवि पुत्र सुक्का अपनी बाइक द्वारा शनिवार की शाम मीरापुर से अपने गांव सम्भलहेडा जा रहे थे। जब दोनो बाइक सवार बलीपुरा व महमूदपुर के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही घोड़ा बुग्गी से उनकी जोरदार भिडंत हो गयी।

इस दुर्घटना में बाइक चालक नवनीत की छाती ने घोड़ा बुग्गी की बम घुस गयी जिस कारण वह गम्भीर घायल हो गया तथा उसके पीछे बैठा रवि भी घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से नवनीत की हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवनीत के परिजनो ने बताया कि बुग्गी की बम उसकी छाती में घुस जाने से काफी गहरा जख्म हो गया है जिस कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts