भाजपा नेता टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का आरोप

Published On

हैदराबाद (एजेंसी)। भाजपा नेता T Raja को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा पर पर पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने का आरोप है। हैदराबाद में उनके बयान से कल से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। डीसीपी दक्षिण क्षेत्र, हैदराबाद के पी साई चैतन्य ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

क्या है माजरा | T Raja 

वहीं राजा सिंह ने शो होने से पहने ही कह दिया था कि अगर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस मुनव्वर फारूकी का शो होने की इजाजत देगी तो वो विवादित टिपप्णी करेंगे। राजा सिंह का यह आरोप है कि मुनव्वर फारूकी अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवदित टिप्पणी करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने पैंबम्बर के खिलाफ विवादित बात कही है। राजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके विवदित बात कही है। इसके लेकर बीती रात पूरे हैदराबाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts