गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Published On

भरूच (गुजरात)। गुजरात में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि गुजरात के भरूच जिले में रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना अहमदाबाद से करी 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्ष्ज्ञक लीना पाटिल ने कहा कि हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हुई है। विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया था। उन्होंने कहा कि संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई, जिससे संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts