Saint Dr. MSG के दर्शन पाकर, Social Media पर झूमी साध-संगत
रानियां(सच कहूँ/राजेन्द्र गाबा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां इंस्टाग्राम व यूटयूब चैनल पर हर रोज साध-संगत को दर्शन दे रहे हैं। पूज्य गुरु जी के दर्शन पाकर साध-संगत में खुशी का माहौल है। इस कड़ी में ब्लाक रानियां चामल की ब्लाक स्तरीय स्पेशल नामचर्चा शुक्रवार को नगर के सतगुरु धाम में हुई। जिसमें डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबरों द्वारा साध संगत को संबोधित किया गया। नामचर्चा का आगाज ब्लाक भंगीदास जयदयाल इन्सां द्वारा पावन नारा लगाकर किया गया।

गांव झोरड़नाली से सचखंडवासी कांशीनाथ इन्सां के भाईयों द्वारा बीन की मधुर धुनों पर भजन-शब्द सुनाकर साध-संगत को निहाल किया। हरियाणा के 45 मैंबर सहदेव इन्सां द्वारा डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में साध संगत को बताया। उन्होंने बताया कि जो लोग नशा के आदी हो चुके हंै। उन लोगों को साध संगत पूज्य गुरु जी से नाम-शब्द के साथ जोड़े। इस अवसर पर राजकुमार इन्सां, मुंशीराम इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, मोना राम इन्सां, मानाराम इन्सां, दीपक इन्सां, तरसेम इन्सां, कृपाल सिंह, भजन लाल इन्सां, सुजान बहनें सहयोगी बहनें तथा ब्लॉक की सैकड़ों की संख्या में साध संगत भी उपस्थित थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।