ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन से करीब 60 लोगों की मौत

Published On

ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से करीब 60 लोगों की मौत हो गयी है। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मीडिया ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 54 बताई थी। साओ सेबस्टियाओ की नगर पालिका में 53 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। ब्राजील के जी1 समाचार पोर्टल ने शनिवार को बताया कि मरने वालों की संख्या 59 तक पहुंच गई है। खोज और बचाव अभियान सात दिनों से चल रहा है जिसमें 150 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

साओ पाउलो के अधिकारियों के अनुसार पिछले सप्ताह के अंत में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस क्षेत्र में 760 से अधिक लोग बेघर हो गए थे और प्रभावित क्षेत्रों से 1,730 लोगों को निकाला गया। साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने कई नगर पालिकाओं में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को साओ पाउलो में आई बाढ़ पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts