राशन वितरित कर मनाया बेटे का जन्मदिन

Published On

सच कहूँ/राजू
ओढां। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत विभिन्न अवसरों पर मानवता भलाई कार्य करना नहीं भूलती। इसी कड़ी में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की मंडी कालांवाली निवासी निशा इन्सां ने अपने बेटे मुदित का दूसरा जन्मदिन जरूरतमंदों को राशन वितरित कर मनाया। इस दौरान नामचर्चा का आयोजन भी किया गया। नामचर्चा में गुरुयश उपरांत 3 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान समस्त साध-संगत ने नारा लगाकर मुदित को जन्मदिन की बधाई दी। भंगीदास सेवादार बहन किरन इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई कार्यांे के लिए हर समय तैयार रहती है। इसी कड़ी में उक्त परिवार की ओर से फि जूलखर्ची की बजाए मानवता भलाई का कार्य किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts