मानसून के 30 मई तक केरल में दस्तक देने के आसार : स्काईमेट

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार 30 मई तक केरल पहुंच जाने का अनुमान है। भारतीय निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तिथि एक जून है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दो दिन पहले केरल पहुंच सकता है तथा दीर्घावधि औसत के हिसाब से इस वर्ष भी मानसून सामान्य रहेगा। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब मानसून सामान्य अथवा सामान्य से अधिक रहेगा। दीर्घावधि औसत का आकलन पूर्व वर्षों में जून से सितम्बर तक चार माह के दौरान औसत वर्षा के आधार पर किया जाता है। केरल में मानसून का आगाज काफी हद तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की स्थिति पर निर्भर करता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts